Showing posts with label ols hindi songs. Show all posts
Showing posts with label ols hindi songs. Show all posts
बिनाका गीत माला
Saturday, July 5, 2008
विश्व मकड़ जाल पर कुछ ख़ूबसूरत नगमें मिले , सोचा इन को यहाँ डाला जाए
देव आनंद एक उम्दा चरित्रकार थे , जब तक उन्होंने अपनी गर्दन हिलानी शरु नहीं करी थी :-)
यह गीत उन्ही कि फिल्मों से है | मेरा पसंदीदा गीत है " अभी न जाओ छोड़ कर , के दिल अभी भरा नहीं " ।
मुझे देव आनंद "हम दोंनो" फ़िल्म मैं काफ़ी स्मार्ट लग्गे थे । और साधना जी का तो क्या कहना , उन का बालों का अंदाज़ तो दिल फ़ेंक था ।
पर मधुबाला जी कि टक्कर कोई नही कर सकता , माधुरी दीक्षित भी नहीं :-)
चलिए आप गीतों का लुत्फ़ ले , हाँ अगर गीत सुनते समय चाय का प्याला हाथ मैं हो तो फिर आप जन्न्त मैं हैं
मैंने हरिवंश राय बच्चन कि मधुबाला पढ़ ली है । एक कविता का अंश पेश है ।
इस पार प्रिय ,मधु है तुम हो
उस पार ना जाने क्या होगा ।
यह चाँद उदित हो कर नभ में
कुछ ताप मिटाता जीवन का ,
लहरा लहरा यह शाखायें
कुछ शोक भुला देती मन का ।
कल मुरझाने वाली कलियाँ ,
हंस कर कहती हैं , मग्न रहो |
बुलबुल तरु की फुनगी पर से ,
संदेश सुनाती योवन का |
तुम दे कर मदिरा के प्याले ,
मेरा मन बहला देती हो |
उस पार मुझे बहलाने का ,
उपचार ना जाने क्या होगा |
इस पार प्रिय ,मधु है तुम हो
उस पार ना जाने क्या होगा ।
Posted by :ubuntu at 1:27:00 PM 1 comments
Labels: dev anand, madhubaala, ols hindi songs, poetry
Subscribe to:
Posts (Atom)
